PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए स्कूल में पाई गई कमियों को तत्काल ठीक कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
1133 दिन

जिलाधिकारी हाथरस वर्षा वर्मा ने विकास खण्ड सासनी के प्राथमिक विद्यालय खेड़िया का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता की जांच प्रश्नोत्तरी के माध्यम से की तथा पायी गयी कमियों को तत्काल ठीक कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि विद्यालय में दो सहायक अध्यापक तथा एक शिक्षामित्र तैनात है। कक्षा 1 से 5 तक 74 छात्र/छात्राऐं पंजीकृत हैं। नये शैक्षिक सत्र में 9 नये छात्रों का पंजीकरण किया गया है। मिड-डे-मील चयनित संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। निरीक्षण के समय तक चयनित सस्था द्वारा मिड-डे-मील उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संस्था द्वारा दिये जाने वाले मिड-डे-मील को बंद कराने तथा विद्यालय में ही निर्धारित रोस्टर के अनुसार मिड-डे-मील तैयार कराने के निर्देश दिए। छात्र/छात्राओं के पंजीकरण के सापेक्ष फर्नीचर की उपलब्धता कम होने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पंचायतीराज विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। छात्रों के बैठने हेतु कक्षा-कक्ष न होने पर जिलाधिकारी ने अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनवाये जाने हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय में उपस्थित छात्र देव से हिन्दी पढ़वाकर सुना तथा अंग्रेजी में वाक्य बनवाकर देखा। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि जो भी बच्चे विद्यालय में आ रहे हैं, सुनिश्चित करें कि वह नियमित रूप से विद्यालय की ड्रैस एवं जूते, मोजे पहनकर आयें। 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल