PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय को पवित्र गंगाजल भेंट किया।
517 दिन
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज के सफल आयोजन के उपरांत त्रिवेणी संगम के अमृत जल को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय को पवित्र गंगाजल भेंट किया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजकुमार वाजपेयी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राहुल पांडेय को महाकुंभ 2025 का पवित्र गंगाजल भेटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ में स्नान न कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। इस योजना के तहत त्रिवेणी संगम के अमृत जल को आम जनमानस को वितरित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके पश्चात पुलिस लाइन तथा तालाब चौराहे पर भी अग्नि शमन विभाग द्वारा गंगा जल वितरित किया जाएगा। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप, कुंभ मेले में गई दमकल गाड़ियां वापसी के दौरान अमृत जल लेकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ के इस पावन अवसर पर प्रयागराज से दमकल गाड़ी के माध्यम से लगभग 2000 लीटर अमृत जल वितरित हेतु मंगवाया गया है, विशेषकर उनके लिये जो प्रयागराज महाकुंभ जाने में असमर्थ हैं। इस जल को आम जनमानस में निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को त्रिवेणी संगम के अमृत जल उपलब्ध कराना है ताकि वे धार्मिक आस्था से जुड़ सकें और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।