PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने यातायात संबंधी आदेशों का अनुपालन कराने एवं ओवरलोडिंग व अनाधिकृत वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए
677 दिन
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट्स और स्थलों का मौका मुआयना कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट्स स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिन सड़कों में गढ्ढे हो रहे है, उनके गढ्ढों को तत्काल भरना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकरों की मरम्मत कराने के साथ ही स्पीड ब्रेकरों से पूर्व साईन बोर्ड लगाने और मरम्मत संबंधित लम्बित कार्यों को तत्काल पूरा कराने के साथ ही प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि ऐसे विद्यार्थी, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, वह विद्यालय आने के लिए किसी भी दशा अपने दोपहिया वाहनों का प्रयोग न करें। प्राइवेट स्कूली वाहनों मे ओवर लोडिंग न हो। ऑन रोड संचालित स्कूलों के मार्ग के दोनों तरफ ब्रेकर बनाने एवं छात्रों द्वारा सड़क पार कराये जाने के लिए स्कूली स्टॉफ को तैनात करना सुनिश्चित करें।स्कूली वाहनों का नियमित रूप से परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचआई के कर्मचारियों को अपने मार्गों पर साईन बोर्ड, स्पीड साईन बोर्ड, ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ की मरम्मत एवं आबादी क्षेत्रों में साईन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को जनपद में चिन्हित किए गए नवीन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, ब्लैकस्पॉट्स के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले ब्लैक स्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अगस्त 2024 में परिवहन विभाग विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक के दौरान एडीएम, एएसपी जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी यातायात निरीक्षक, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, डीआईओएस, बीएसए और अधिशासी अभियंता नगर पालिका आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।