PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वीं जयन्ती तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के 120 वें जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया।
609 दिन
जिलाधिकारी राहुल पांडेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर, मनीष चौधरी व कलेक्ट्रेट परिवार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छवि चित्रों पर पुष्पांजलि तथा फूल माला चढाकर नमन किया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों ने ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ भजन को गुनगुनाकर राष्ट्रनायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। भारत की आजादी के लिए दोंनो महापुरूषों के द्वारा दिये गये त्याग तथा बलिदान को याद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि देशवासी उनके त्याग और बलिदान के लिये आजीवन ऋणी रहेंगे। जिलाधिकारी ने दोनो महापुरूषो को नमन करते हुये कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। ऐसे में सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी कुछ बातों को जरूर जानना चाहिए, ताकि हम उनके जीवन में मूल्यों को अपने जीवन में उतार सकें। उन्होने कहा कि गांधी जी कि परिकल्पना थी कि समाज/देश में तभी बदलाव आयेगा जब आप स्वयं में बदलाव लायेंगे। सभी नागरिक देशहित में अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करें, सही मायने में महापुरूषों के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। जिलाधिकारी ने सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति शास्त्री जी के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों की चर्चा करते हुए उनके आदर्शाे को अपनाने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि मनुष्य कठिन परिश्रम से ही महान बनता हैं। जिसके लिए हम सब को निरन्तर कठिन प्ररिश्रम करते रहना चाहिए और अपने परिवार, समज, देश का नाम रोशन करना चाहिए। ष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155 वीं जयन्ती के अवसर पर आज हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम जिस पद पर तैनात है उस पद कि गरिमा को बनाये रखते हुए जिम्मेदारी पूर्वक दायित्यों का निर्वहन करेंगे। गांधी जयंती के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव यादव, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, एस0ओ0सी0 चकबंदी, स्टेनो जिलाधिकारी शीलेंद्र कुमार, पेशकार प्रताप सिंह समाजसेवी अशोक कपूर, तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनीष चौधरी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर, जिला सूचना अधिकारी, स्टेनो जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, स्टेनो जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, ईडीएम मनोज उपाध्याय, नाजिर सदर, नंदकिशोर, सुनील कुमार, अजय गुप्ता, दिनेश शर्मा, रुस्तम सिंह, राम शंकर, प्रेम नारायण, अतुल कुमार जैन, सुनील कांत शर्मा, जितेंद्र कुमार, तेज नारायण सारस्वत, संजीव राजपूत, आशीष कुमार, कुलदीप शर्मा, लेखराज, धर्मेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार, कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल