PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों और समस्त थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की
1129 दिन

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़  सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
 गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस  देवेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस  अशोक कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी गण, समस्त थाना प्रभारी एवं चुनाव सेल प्रभारी मौजूद रहे ।
गोष्ठी के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ महोदय द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत गुणवत्तापूर्ण निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा शस्त्र जमा कराये जाने की स्थिति, जब्तीकरण की कार्यवाही, आदर्श आचार संहित के अनुपालन में की गई कार्यवाही, पुलिस व्यवस्थापन, सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग एवं क्रिटिकल/बल्नरेविल बूथों के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई । तथा जनपद में अपराधियों पर गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई । साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा जनपद में ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक जिनकी अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर या लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग करने वालों व्यक्तियों को चिन्हित कर ऐसे लोगो का शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ ने आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मतदेय स्थल/बूथों पर संवेदनशीलता का आकलन, बूथों पर भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण करने हेतु तथा बूथो पर पर्याप्त पुरूष/महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तथा क्यूआरटी टीम की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया ।  तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत एरिया डोमिनेशन करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने तथा चुनाव के दौरान किसी के प्रलोभन में न आने तथा सोच समझकर मतदान करने हेतु आमजन को आश्वस्त करने हेतु निर्देशित किया गया ।


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल