PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली
670 दिन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व स्वाधीनता संग्राम सेनानी मसूरिया दिन पासी की जयंती पर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड से जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम की धुन के साथ शुरू किया जो शहर के विभिन्न मार्गो में होता हुआ किशोर टॉकीज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पार्क पर पहुंचा जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री एवं मसूरिया दिन पासी के मूर्ति व छवि चित्र पर माल्यार्पण कांग्रेसियों ने नमन किया इसके उपरांत विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर वर्मा ने की तो वहीं संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी स्टार प्रचारक सत्य प्रकाश राजा रंगीला ने किया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज हम तीन महान शख्सियतों को नमन कर रहे हैं और इनको सच्ची श्रद्धांजलि जब भी होगी जब हम उनके दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण करें आगे जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज दोपहर को मोहल्ला करृ दलित बस्ती में दलित साथियों के साथ कांग्रेसी साथी सहभोज करेंगे इस अवसर पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अनुज कुमार संत, योगेश कुमार ओके, बीना गुप्ता एडवोकेट, कृष्ण गुप्ता, आमना बेगम, पन्नालाल, कपिल नरूला,विष्णु कुमार,कवि दीपक रफी,मनीष कुमार,अभिमेश वार्ष्णेय,मुबीन खान, संतोष उपाध्याय, गजेंद्र दिवाकर, संजय कप्तान आदि मौजूद थे

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।