मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस मनजीत सिंह ने निम्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया|
1 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोमरी का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली| उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया रजिस्टर के अनुसार डॉ आनंद कुमार माहोर आयुष चिकित्सक, श्री चंद्रशेखर फार्मासिस्ट एवं श्री मुकेश कुमार वार्ड बॉय उपस्थित मिले| ओपीडी रजिस्टर देखा गया आज दिनांक को निरीक्षण के समय तक 20 ओपीडी की जा चुकी थी जानकारी करने पर बताया गया की प्रतिदिन लगभग 40 से 50 ओपीडी हो जाती हैं| ओपीडी रजिस्टर सही तरह से मेंटेन करने के निर्देश दिए गए|
स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली जांचों के बारे में जानकारी की गई संज्ञान में आया जांच रजिस्टर नहीं बनाया गया है एवं उपस्थित फार्मासिस्ट को होने वाली सभी जांचों की पर्याप्त जानकारी नहीं है, मेरे द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी से जांच सीखने एवं सीखने के पश्चात रजिस्टर सही तरह से बनाने के साथ ओपीडी और सामान्य जांच को बढ़ाने के निर्देश दिए गए|
2- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसई काजी
निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली| उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया रजिस्टर के अनुसार डॉक्टर नवीन कुमार अनुपस्थित थे जानकारी करने पर बताया गया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर है, श्री दिनेश वर्मा फार्मासिस्ट, श्री रामेश्वर स्टाफ नर्स संविदा उपस्थित मिले एवं श्री तोताराम वार्ड बॉय अनुपस्थित मिले|
ओपीडी रजिस्टर चेक किया गया निरीक्षण के समय तक आज दिनांक को 21 ओपीडी की जा चुकी थी जानकारी करने पर आपका कराया गया कि प्रतिदिन केंद्र पर 20 से 25 ओपीडी हो जाती है| स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली जांचों के बारे में जानकारी की गई उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि उनके पास सारे उपकरण नहीं है मेरे द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी से उपकरण लाकर जांच करना शुरू करें| स्वास्थ्य केंद्र पर स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर उपस्थित मिली|
उपस्थित स्टाफ के द्वारा बताया गया की केंद्र पर पानी और बिजली की थोड़ी समस्या है मेरे द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी को पानी और बिजली के संबंध में आ रही समस्याओं को तत्काल सही करने के लिए निर्देशित किया गया|
3- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी
निरीक्षण के उपरांत डॉक्टर नवीन चिकित्सा अधिकारी एवं श्री दिनेश कुमार फार्मासिस्ट उपस्थित मिले| लेबर रूम का निरीक्षण किया गया, श्री कल्पना शर्मा स्टाफ नर्स उपस्थित मिली संज्ञान में आया कि मेरे द्वारा पूर्व में भी दिए गए निर्देशों के बाद भी उनके द्वारा एप्रन नहीं पहना गया था, जिसके संबंध में उनके आज दिनांक 30.4.2023 के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई| लेबर रूम में 2 मरीज भर्ती मिले, मौजूद स्टाफ नर्स को उनके डिस्चार्ज होने से पूर्व होमो ग्लोबिन एवं अन्य सामान्य जांच करने हेतु निर्देशित किया गया|