PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ का औचक निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश दिए
1164 दिन

दिनांक 27.05.2023 को डा0 मंजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, हाथरस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहपऊ का निरीक्षण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर चैक किया गया, रजिस्टर केे अनुसार डा0 दानवीर सिंह, प्रभारी अधीक्षक, डा0 संजीव कुमार-चिकित्साधिकारी, श्री के0के0 शुक्ला-फार्मासिस्ट, श्रीमती पूजा कटारिया-डेन्टल सर्जन एवं अन्य चिकित्साधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिले।  
आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की गई प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र, सहपऊ को निर्देशित किया गया कि अन्तोदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड जल्द ही बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आयुष्मान भर्ती कक्ष का निरीक्षण किया गया, स्थिति संतोषजनक मिली, प्रभारी चिकित्साधिकारी को कक्ष में ठंडा पानी एवं ए0सी0 की व्यवस्था करने के साथ वार्ड के बाहर आयुष्मान वार्ड की प्लेट/लिखवाने हेतु निर्देशित किया गया। 
डेन्टल कक्ष का निरीक्षण किया गया, डा0 पूजा कटारिया-डेन्टल सर्जन उपस्थित मिलीं। प्रोसेज़र रजिस्टर मांगा गया संज्ञान में आया कि उनके द्वारा प्रोसेज़र रजिस्टर नहीं बनाया गया है। उन्हें पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान प्रोसेज़र रजिस्टर बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। मेरे द्वारा उन्हें चेतावनी देते हुए रजिस्टर बनाने हेतु आदेशित किया गया। संज्ञान में आया कि डेन्टल चेयर क्रियाशील/इन्स्टाल नहीं है मेरे द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी को डेन्टल चेयर इन्स्टाल करने के उपरान्त आख्या 02 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। 
 


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।