मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने . हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, सलेमपुर कनेक्शन किया
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली, सी0एच0ओ0 कु0 अंजली उपस्थित मिलीं। जांच रजिस्टर चैक किया गया संज्ञान में आया कि ग्लोकोमिटर की स्ट्रीप नहीं हैं जिस कारण जांच नहीं हो पा रही हैं एवं उनके द्वारा बताया गया कि पिछले 01 महीने में एच0बी0 की मात्र 07 जांचें ही की गई हैं। हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर शुगर की होने वाली जांचों के बारे में जानकारी की गई तो उपस्थित सी0एच0ओ0 कु0 अंजली द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा आज शुगर की कोई भी जांच नहीं की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूर्व में सी0एच0ओ0 अंजली को उनके कक्ष के बाहर केन्द्र पर ओ0पी0डी0 करने का टाईम पेंट करवाने या लिखने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु उनके द्वारा आज दिनांक तक कक्ष के बाहर ओ0पी0डी0 के टाईम का उल्लेख नहीं किया गया।
निरीक्षण के समय केन्द्र पर ग्लोकोमिटर की स्ट्रीप उपलब्ध नहीं थी जिस पर कढ़ी नाराजगी व्यक्त की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सासनी को निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में अपना एवं सी0एच0ओ0 कु0 अजंली का हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर ग्लोकोमिटर की स्ट्रीप न होने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध करायें। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर सम्बन्धित के वेतन आहरण पर रोक लगाई जायेगी।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हसायन का निरीक्षण किया
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसायन पर आशाओं एवं संगिनी की आयुष्मान कार्ड की प्रगति, परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आशाओं एवं संगिनी को निर्देशित किया गया कि वह अपने सम्बन्धित क्षेत्र में 0-5 साल तक के कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एन0आर0सी0 में भर्ती करायें। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाये तथा नसबंदी कार्यक्रम एवं आयुष्मान कार्यक्रम में आशातीत प्रगति प्राप्त की जाये। प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हसायन को निर्देशित किया गया कि वह अपने ब्लाक में 10 आशाओं की सूची उपलब्ध करायें जिनके द्वारा कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही हैं ताकि आशाओं को चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।