PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
616 दिन
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों (ट्रैक्टर-ट्राली, मैक्स पिक-अप, मैजिक आदि) मे अधिक सवारियाँ ले जाना,ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब का सेवन कर वाहन चलाना), बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी,दोष पूर्ण नम्बर प्लेट आदि की चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान कुल 5,17,000/- रुपये के 378 चालान किए गए। शराब का सेवन(ड्रिंक एंड ड्राइव) कर वाहन चलाने पर 04 चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी । अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस द्वारा जनपद मे दुर्घटना संभावित स्थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्राली,मैक्स पिक-अप,मैजिक,ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों मे अनुमानिक संख्या से अधिक सवारियाँ ले जाने, ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब का सेवन कर वाहन चलाना), बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी,दोष पूर्ण नम्बर प्लेट आदि वाहनो की चैकिंग की गयी तथा आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । इस दौरान यातायात नियमो का उल्लंगन पर कुल 5,17,000/- रुपये के 378 चालान किए गए ।* इस दौरान वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि चार पहिया वाहनों में ओवर लोड सवारियां न भरें, दो पहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सेफ्टी बैल्ट लगाकर वाहन चलायें । वाहन को उचित स्थान पर पार्क करे व वाहन संबंधी सभी पेपर रखे । भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें । वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाये । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । हाथरस पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा किये गये चालान का विवरण निम्नवत है- *1. बिना हैलमेट -282 चालान* *2. ओवरलोडिंग -34 चालान* *3. ओवरलोडिंग सवारी -24 चालान* *4. बिना इन्शोरेंस – 09 चालान* *5. बिना लाइसेंस- 07 चालान* *6. बिना सीटबेल्ट -09 चालान* *7. तीन सवारी- 02 चालान* *8. शराब के नशे में वाहन चलाना- 04* *9. नो पार्किग वाहन चालान- 06* *10. लापरवाही ले वाहन चलाना-01* *11. कुल 5,17,000/- रुपये के चालान*

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल