PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

राधा कृष्ण कृपा भवन पर डॉ अशोक चक्रधर का जन्मदिन राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आशु कवि अनिल बोहरे की अध्यक्षता में मनाया गया ।
602 दिन
आज साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र द्वारा कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदम श्री काका हाथरसी जी के दामाद विश्व विख्यात कवि एवं संचालक पदम श्री डॉ अशोक चक्रधर का जन्मदिन राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आशु कवि अनिल बोहरे की अध्यक्षता में मनाया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने करते हुए हाथरस शाखा के समस्त पदाधिकारीयौ की ओर से डॉ अशोक चक्रधर को अपना बधाई संदेश भेजते हुए परमपिता परमात्मा से कामना की कि वह डॉक्टर अशोक चक्रधर को स्वस्थ दीर्घायु बनाये और इसी प्रकार वह साहित्य के माध्यम से अपने देश का नाम पूरे विश्व में करते रहें इस अवसर पर कवि दीपक रफी ने डॉक्टर अशोक चक्रधर की कविता सुनाते हुए सभी को हसाया तो वही नगीना पंडित के द्वारा मंत्रो के माध्यम से अध्यात्मिक संदेश प्रेषित किया इस अवसर पर नारायण प्रसाद पिप्पल, हरिशंकर वर्मा,गिरिराज सिंह गहलोत, सुरेश चंद शर्मा,कपिल नरूला,कवि विष्णु कुमार, संतोष उपाध्याय, हबीब खान, अनुज कुमार आदि मौजूद थे