जय मां कैलादेवी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद हुए हुतात्माओं के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ का समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्रबल करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन कर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मा० नीरज दौनेरिया जी ने किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि —
रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। बजरंग दल हर वर्ष राम जन्मभूमि की कार सेवा में उस समय की मुलायम सिंह यादव की सरकार द्वारा चलाई गई गोली में शहीद हुए सैंकड़ों कारसेवकों के बलिदान को याद करते हुए संपूर्ण राष्ट्र में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एक लाख यूनिट रक्त का दान देता है जिसका उद्देश्य है कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाये विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सदैव समाजहित में कार्यरत रही है और सेवा के इस भाव को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर बजरंग दल ब्रज प्रांत संयोजक माo दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि रक्तदान न केवल मानवीय कर्तव्य है बल्कि यह राष्ट्रसेवा का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें। इससे पूर्व
शिविर में लगभग 64 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, चिकित्सकों की टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व विधायक श्री हरी शंकर माहौर विश्व हिन्दू परिषद मथुरा विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी एटा विभाग संगठन मंत्री कपिल जी जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल मुकेश सूर्यवंशी मनोज वार्ष्णेय जय शर्मा तरूण शर्मा सुरेश अग्रवाल मनोज अग्निहोत्री नगर संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी जीआदि विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की सफलता में नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री बजरंग दल विभाग संयोजक हर्षित गोड़ जिला संयोजक अमरदीप नगर संयोजक किशन भारती
नगर सह संयोजक चेतन यादव, नगर सह संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, नगर सह संयोजक तरूण शर्मा, सत्संग प्रमुख गौरव प्रजापति, अमित शर्मा, प्रशांत, हर्ष, विक्रांत सोनी, नवीन, मोनू, लखन, शिवम्, राहुल, सूर्याशं भोला, शिवांग, विवेक, टिंकू दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय आदि का सराहनीय योगदान रहा। विश्व हिंदू परिषद परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे सेवा कार्यक्रमों का दायरा और अधिक विस्तृत किया जाएगा।
अंत में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि
सेवा, सुरक्षा और संस्कार यही बजरंग दल का मूल मंत्र है, और इसी भावना से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री ने किया ने किया