भारत विकास परिषद हाथरस शाखा ने अग्र समाज द्वारा निकाले जाने वाले अग्रसेन मेला की महिला संयोजिका श्रीमती वर्षा वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन मेला के संयोजक नवनीत गर्ग, महोत्सव संयोजक दीपेश अग्रवाल, अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल महामंत्री विनोद अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल , राम कुमार अग्रवाल, आयोग दीपक , मनीष मित्तल आदि का स्वागत श्रीराम जी की तस्वीर देकर एवं पटका पहनाकर भारत विकास परिषद हाथरस शाखा की ओर से किया गया।मेले में बॉबी लाला, लोकेश अग्रवाल , मुकेश हुंडी वाले,सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, सुनील अग्निहोत्री, नवीन सबलोक, महेश अग्रवाल , जस मित्तल, डॉ संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऑनलाइन भारत को जानो के प्रांतीय चेयरमैन ऋषि कुमार वार्ष्णेय, जिला उपसमन्वयक मुकेश गोयल, अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन गोयल, महिला संयोजिका वर्षा वार्ष्णेय, संगठन मंत्री बाल प्रकाश वार्ष्णेय , आर सी नरूला, संस्कार प्रमुख तरुण शर्मा, संपर्क प्रमुख जय शर्मा, संचालक मंडल के प्रवीण खंडेलवाल, राजेश सिंह गुड्डू भईया, दिनेश सेकसरिया, राज वार्ष्णेय (सी.ए.),श्रीमती मंजुला गोयल, आदि द्वारा सभी का स्वागत किया गया