सासनी क्षेत्र के गाँव लुटसान में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कलश शोभयात्रा के बाद आचार्य ने श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर धुंधकारी और गोकर्ण की कथा का बडा ही मार्मिक और रोचक वर्णन किया। रविवार को गांव लुटसान के मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर परिसर सें निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ आचार्य पं. श्री संजय कृष्ण शास्त्री भईया जी वृंदावन वालों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के साथ किया गया। वहीं कलश शोभायात्रा गांव के विभिन्न मोहल्लों में होकर निकाली गई। मार्ग में ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभयात्रा के बाद भागवताचार्य ने कथा में सुनाया कि धुंधकारी एक आतंकी स्वभाव का था मगर उसका भाई गोकर्ण एक साधु स्वभाव का था जो हमेशा सेवा भाव में लगा रहता था। किसी कारणवश धुधकारी की मौत हो गई और उसे मोक्ष नहीं मिला तो गोकर्ण ऋषि द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया। जिसमें सभी देवों को स्थान दिया गया। मगर धुंधकारी के पापों के कारण उसे श्रीमद्भागवत स्थल पर बैठने में भारी कठिनाई का सामना करना पड रहा था। तब आचार्यों ने एक बांस मंगाया और उसमें धुंधकारी को बैठाया जब धुंधकारी ने कथा श्रवण की और उसे कथा श्रवण के बाद मोक्ष प्राप्ति हुई। आचार्य ने कथा का भावार्थ बताते हुए कहा कि यदि जघन्य पापी हो उसे भी श्रीमद्भागवत श्रवण करने मात्र से मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ऐसे दुष्कर्मों से दूर रहना चाहिए जो पाप की ओर ले जाते हों हमें सदैव श्री हरि का स्मरण करते हुए सभी कार्यों को करना चाहिए। जिससे हमें प्रत्ये कार्य में सफलता मिले और आगे चलकर हम पापों से बच सके। कथा श्रवण के दौरान राजा परीक्षित बने अनिल भारद्वाज तथा उनकी पत्नी ममता भारद्वाज, यज्ञपति भारत भूषण गर्ग के साथ मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, बंटी प्रधान, अंशु शर्मा, अशोक उपाध्याय, जितेन्द्र दिवाकर, रिंकू भारद्वाज, अजीत गिरी, प्रदीप दिवाकर, विजयपाल चौधरी, पिंका शर्मा, अर्जुन गिरी, नीरज चौधरी, डिगंबर सिंह, मुकेश गोला, अन्य ग्रामीण मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन के बाद भंडारा प्रसाद वितरण तथा दिनांक 13 मई दिन शनिवार को तीन जोडों का विवाह समारोह संपन्न कराया जाएगा। जिसमें निहा संग अंशुल, संध्या संग रमेश तथा आरती संग भोला का विवाह संपन्न कराया जाएगा।