जिलाधिकारी हाथरस ने ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना में फ्लैगशिप योजना से संबंधित गतिविधियों को सम्मिलित किये जाने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, लाभान्वित लाभार्थियों एवं योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्य योजना में प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित समस्त विभागध्यक्षों को फ्लैगशित योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना तैयार कर कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति द्वारा किये जाने वाले कार्यों हेतु दिये निर्देशों के अनुरूप ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर 30 अप्रैल 2023 तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए।
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर एल.एस.डी.जी. की 09 थीम/विषय के साथ प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाइब्रेन्ट ग्राम सभा पोर्टल (उममजपदहवदसपदमण्हवअण्पद) पर ग्राम पंचायत द्वारा एल.एस.डी.जी. के 08 विषयों में से न्यूनतम 01 विषय (अधिकतम 02 विषयों) को अनिवार्यतः संकल्प के रूप में अंकित किया जायेगा एवं अनटाइड फंड से थीम संख्या 04- पर्याप्त जल युक्त गाँव एवं थीम संख्या 05- स्वच्छ और हरा-भरा गाँव के अतिरिक्त थीम विषयों का चयन संकल्प के रूप में ग्राम पंचायतों द्वारा किया जायेगा। संकल्प के रूप में चयनित थीम में प्रदर्शित कुल गतिविधियों में से 50 प्रतिशत प्रगतिविधियाँ कार्ययोजना में सम्मिलित किया जाना अनिवार्य है।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, जिला विद्यालय निरीक्षक, डी0आई0ओ0 एन0आई0सी0, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सहायक खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
-