। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि जनपद में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन, सम्पत्ति व हितों के संरक्षण, कल्याण, पुनर्वास एवं भरण-पोषण हेतु गठित 07 सदस्यीय जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में 23.मई को अपराह्न 12ः00 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में आहूत की जायेगी
अतः जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन समिति के समस्त सदस्यगण/अधिकारीगण बैठक में ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।