PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस की अध्यक्षता में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बैठक आहूत की गई
1237 दिन

 जिलाधिकारी हाथरस की अध्यक्षता में  शासन की मंशा के अनुरूप लोक कल्याणकारी योजना के अन्तर्गत रोजगार से वंचित परिवारों को चिन्हित कर रोजगार के समुचित अवसर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराना, लोक कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शितापूर्वक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा योजनाओं के चयन में पारदर्शिता लाने हेतु प्रत्येक परिवार की ‘‘फैमिली आई0डी0‘‘ (एक परिवार एक पहचान) बनाये जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में  बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि फैमिली आई0डी0 योजना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। शासन की मंशा है कि परिवारों की सही स्थिति का पता लगाया जाए ताकि उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें सुविधाएं मुहैया करायी जा सकें। उन्होनें कहा कि किसी भी योजना व सेवा का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को फैमिली आई0डी0 बतानी होगी। फैमिली आई0डी0 के माध्यम से ही वह किसी भी सेवा व योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे। इससे सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा डुप्लीकेसी की संभावनाएं खत्म होंगी। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आने वाले समय में युवाओं को बार-बार प्रमाण-पत्र के लिए परेशान नही होना पडेगा। साथ ही जिन परिवारों के राशन कार्ड बन चुके है। वह फैमिली आई0डी0 की तरह ही कार्य करेंगें। आर्थिक एव समाजिक उन्नति की दृष्टि से लोक कल्याणकारी योजना एक परिवार एक पहचान ‘‘फैमिली आई0डी0‘‘ के सफल क्रियान्वयन हेतु वर्तमान में जनपद में संचालित सभी जनसेवा केन्द्रों अथवा ग्राम पंचायत सचिवालयों में स्थापित केन्द्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। साथ ही आम नागरिक फैमिली आई0डी0 पोर्टल के माध्यम से स्वंय निःशुल्क आवेदन कर सकता है।