PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अपर जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न
1185 दिन

21 मई, 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मौ. मोईन उल इस्लाम, उप जिला मजिस्ट्रेट, हाथरस आशुतोष कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट, सासनी, विपिन कुमार शिवहरे, उप जिला मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ, वेद सिंह चौहान, उप जिला मजिस्ट्रेट, सादाबाद, संजय कुमार,  तहसीलदार, सासनी, नीरज वार्ष्णेय, तहसीलदार, सादाबाद, कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार, हाथरस, रामगोपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, हाथरस सुरेन्द्र सिंह,  उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस, नीतू सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, प्रमोद कुशवाह आदि उपस्थित रहें। अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, अजय कुमार द्वारा उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत दिनॉंक 21.05.2023 में राजस्व, स्टाम्प व फौजदारी एवं अन्य मामलों के अधिक से अधिक वादों को निस्तारण करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये तथा उन्होंने अब तक नियत किये गये वादों की स्थिति के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी, हाथरस से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जारी सम्मन, नोटिस की तामीला पक्षकारों पर कराये जाने के सम्बन्ध में अधिक से अधिक पुलिस कर्मी लगाये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारीगण से यह भी अपेक्षा की गयी है कि पक्षकारों को सुलह-समझौता के आधार पर वादों को निस्तारण कराने के सम्बन्ध में उत्प्रेरित करें। समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।
--------------------------------------------------------------


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।