PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न
1254 दिन

 21 मई, 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मौ0 मोईन उल इस्लाम, अपर पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहें। अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, अजय कुमार द्वारा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत दिनॉंक 21 मई, 2023 में राजस्व, स्टाम्प व फौजदारी एवं अन्य मामलों के अधिक से अधिक वादों को निस्तारण करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये