PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
1243 दिन

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

सासनी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। मंगलवार को एसएचओ केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धड़पकड़  अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि किला तिराहे पर एक युवक अवैध रूप से देशी तमंचा लेकर खड़ा है। जो किसी बारदात को अंजाम दे सकता है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भेज दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर भाग रहे युवक को पकड लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृतकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम राजपाल पुत्र होरीलाल निवासी चामड़ मन्दिर के पास गांव बिजाहरी बताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा इंचार्ज एसआई राजेश कुमार यादव, कांस्टेबिल पवन कुमार, रिंकू कसाना मौजूद थे।