PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

उपजिलाधिकारी सासनी विपिन कुमार शिवहरे ने अवैध खनन करते जेसीबी सहित दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा
1182 दिन

उपजिलाधिकारी सासनी विपिन कुमार शिवहरे ने अवैध खनन करते जेसीबी सहित दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा

सासनी तहसील क्षेत्र में चोरी से मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इसकी शिकायत भी एसडीएम को काफी दिनों से मिल रही थी। इतवार की आधी रात को एसडीएम ने गांव सठिया में अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे के अनुसार उन्हें काफी दिनों से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थी। अवैध खनन कारोबारियों को मौके पर पकडने हेतु एसडीएम ने जाल बिछा दिया। जिसमें इतवार की देर रात दो टैक्ट्रर और एक जेसीबी फंस गये। मौके से वाहन चालक भाग जाने में कामयाब हो गये। एसडीएम को रात करीब दो बजे जैसे ही गांव सठिया में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली तो उन्होंने सूचना को गंभीरता से लिया और कोतवाली पुलिस सहित वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस और एसडीएम को देखकर टैक्ट्रर चालक ट्रैक्टर छोड़कर तथा जेसीब चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गये। एसडीएम ने फौरी कार्यवाही करते हुए टैक्ट्रर तथा जेसीबी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एसडीएम ने बताया कि जहां भी खनन की सूचना मिलती है, तत्काल कार्यवाही की जाती है।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।