PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का आमरण अनशन 11 वे दिन भी जारी है
1010 दिन

हाथरस 28 अप्रेल, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज का मौन आमरण अनशन का 11 वाँ दिन रहा l अजय कुमार भारद्वाज 23 जनहितकारी मांगों को लेकर 11 दिन से अन्न त्यागे हुए हैं तथा लगातार मौन धारण किये हुए हैं l इस अवसर पर क़ानपुर बार एसोसिएशन व द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर द्वारा पत्र प्रेषित कर अजय कुमार भारद्वाज के मौन आमरण अनशन का समर्थन किया है l इस अवसर पर राम सिंह, सप्पा गुरु उर्फ शशि रंजन द्विवेदी, गोविंद शरण गोस्वामी, राजू राज, सुनील शर्मा, चौधरी अखिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, चौधरी बच्चू सिंह, विपिन पाल, डॉ मनोज उपाध्याय, हरिओम शर्मा, रवि खान, चौधरी के पी सिंह, सरदार रामबहादुर, राजेंद्र कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे l