PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

अपर जिलाधिकारी न्याययिक ने पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से मतदान कराए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की
1195 दिन

 निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराये जाने हेतु किसी भी पद पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को पोस्टल वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराये जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कराते हुए निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित रिर्टनिंग ऑफीसर की होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की महत्ता को देखते हुए रिर्टनिंग ऑफीसर द्वारा सहायक रिर्टनिंग ऑफीसर की तैनाती की जाती है। निर्वाचन के दौरान स्क्रूटनी कार्य को छोड़कर रिर्टनिंग ऑफीसर के समस्त दायित्वों एवं रिर्टनिंग ऑफीसर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन सहायक रिर्टनिंग ऑफीसर द्वारा किया जायेगा। कार्यशाला के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को पोस्टल वैलेट मतपत्र के माध्यम से मतदान, मतदान के पश्चात् मतपत्र पेटिका को निर्धारित स्थल तक ले जाना एवं मतगणना के दिन मतपत्र पेटिका को सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना स्थल तक पहुँचाने संबंधी समस्त कार्यवाहियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।