PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील ।
1162 दिन

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, हाथरस ईकाई द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस  के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक,बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय हाथरस पर किया जा रहा है।
         प्रेमरघु पैरामेडिकल कालेज में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी मे उक्त शिविर के बारे में बताते हुए एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व रक्तदान दिवस की शुरुआत साल 2004 से की. विश्वभर में खून की कमी को पूरा करने के मकसद से वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है. इसके साथ ही 14 जून को नोबल प्राइस विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाती है. कार्ल लैंडस्टेनर को ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय जाता है. और  कहा कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आपूर्ति कराने में एडीएचआर ने हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। इसी कड़ी में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
         जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सिंह ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहता है कि स्वैच्छिक रक्त दाताओं की संख्या बढ़ती रहे जिससे रक्त की कमी को पूरा किया जा सके
           जिला महासचिव नवीन गुप्ता ने कहा कि पूरे समय हम रक्त की आपूर्ति कराने का सफल प्रयास किया और हम आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे ।
          संगोष्ठी को एडीएचआर जिला प्रवक्ता राजेश वार्ष्णेय व डा.भरत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्त की महत्ता को समझते हुए युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए
       संगोष्ठी में जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मुकेश गोयल, डा.सतेन्द्र सिंह, डा.प्रवीन कुमार, डा.डौली सेंगर, डा.भोला राम शर्मा, धरम सिंह, प्रियंका कुशवाहा आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।