PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में निकाय चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
1182 दिन


एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में 11 मई को होने वाले नगरपालिका के चुनावों के लिए मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान घंटाघर पर चलाया
           आमजन से अपील की कि आप 11 मई को होने वाले नगर पालिका के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान करें जिससे कि हमारा शहर उत्तर प्रदेश में अधिक मतदान के लिए अब्बल नंबर पर आए हाथरस के मतदाता जागरूकता की श्रेणी में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जागरूक हैं इस प्रकार का संकल्प हम सभी को लेना होगा
11 मई छुट्टी का दिन नहीं है शहर की पांच साल की गाथा लिखने का दिन है अपनी वोटिंग से 5 साल के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने का दिन है स्लोगनों के माध्यम से लोगों से अपील कि लोकतंत्र का सम्मान करेंगे सौ फीसदी मतदान करेंगे, आओ मिलकर सब अलख जगाएं आओ सब मिलकर मतदान कराएं, और सभी ने शपथ ली कि मैं शपथ ग्रहण करता हूं आगामी 11 मई को नगर पालिका के लिए होने वाले चुनावों में मतदान अवश्य करूंगा और दूसरों को भी प्रेरित करूंगा लोगों ने इस अभियान में महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वोट डालने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा कि हम अधिक से अधिक संख्या में वोट डालेंगे 
       आज के हस्ताक्षर अभियान में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, जिला अध्यक्ष डॉ. पी पी सिंह, जिला महासचिव नवीन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, अमन बंसल ,भानु प्रकाश, कमल कांत दोबरावाल, मनोज अग्रवाल राय वाले, विजय वार्ष्णेय, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, आदि लोग उपस्थित रहे


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।