PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मेला दाऊजी महाराज रिसीवर कैम्प मे मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1032 दिन

सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन ओमप्रकाश व्यास, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, ओसी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव, प्रो. सरोज व्यास ने किया
         पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार रा.मा.अ.आ. ओम प्रकाश व्यास ने कहा कि मानव अधिकारों की परिपेक्ष में जब हम अपने अधिकारों की प्रति सजग होने की बात कहते हैं तब हमें अपने कर्तव्यों का भी आभास होना चाहिए जागरूक नागरिक के अधिकारों का हनन कोई भी शासन प्रशासन नहीं कर सकता है हमें अपने संवैधानिक अधिकारों की पूर्णता जानकारी अवश्य होनी चाहिए जिसमें एडीएचआर अपनी महती भूमिका निभा रहा है
           पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि एडीएचआर अपने कार्यो से जनमानस में जागरूकता का भाव पैदा करने के साथ साथ सभी सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है भीषण से भीषण काल में भी एडीएचआर अपने कार्यो से कभी पीछे नहीं हटा है मै पूरी टीम को धन्यवाद करता हूँ
         अध्यक्षता करते हुए एडीएचआर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सरोज व्यास ने कहा कि मानव अधिकार संवैधानिक जन्मजात अधिकार है संविधान हमें गर्म में जीवन जीने की गारंटी देता है इसके लिए हमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों की पूर्ति राष्ट्र के प्रति,समाज के प्रति,परिवार के प्रति करते रहना चाहिए जिससे हमारा राष्ट्र सशक्त में स्वस्थ बने
         सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने कहा कि एडीएचआर की पूरी टीम को कोरोना काल के साथ साथ हमेशा समाज में पूरी शिद्दत से कार्य करते हुए देखा है जो हमारे जनपद के लिए बहुत ही गौरव की बात है
         कार्यक्रम समन्वयक कलेक्ट्रेट प्रभारी प्रज्ञा यादव ने कहा कि मानव अधिकारों का पूरा विषय आम आदमी को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है आज का सम्मेलन इसी बात का सूचक है
       कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि सशक्त व स्वस्थ्य राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक देशवासी की सहभागिता जरूरी है 
       सम्मेलन में शिल्पी शर्मा, इशिता वार्ष्णेय, निशी शर्मा,मान्वी बंसल,दीपक शर्मा, सौरभ जैन, जितेंद्र कुमार, शिवशंकर गुलाठी, को विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया
        जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति ने हमें गौरवान्वित कर ऐसे आयोजनों को आगे भी करने की प्रेरणा दी है हम आप सभी के सहयोग से ऐसे कार्यक्रमों को करते रहेंगे
         कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल व जया भारती, मान्या चौधरी, कु अंजली, ने अपने अपने विचार व्यक्त किए 
प्रेमरघु पैरामेडिकल कॉलेज के नर्सिंग की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने-अपने विचार भी व्यक्त किया
सम्मेलन में नवीन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राकेश किशोर गौड, वर्षा वार्ष्णेय, शैलेंद्र सांवलिया, नमन खण्डेलवाल, सीए शूभम जैन,मनोज वार्ष्णेय, वालप्रकाश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, दीपेश अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, कमलकांत दोबरावाल,उपवेश कौशिक, सोनल अग्रवाल, मीना गौड, जितेंद्र कुमार, शिवशंकर गुलाठी, दीपक शर्मा, सौरभ जैन,प्रीति गोयल, आशीष वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, शैलेश अग्रवाल, डिम्पल वार्ष्णेय,आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।