PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में सड़क पर जीवन व्यापन करने वाले बच्चों के लिए अभियान चलाया गया
1185 दिन

आल्हा अधिकारियों के निर्देशन  एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न स्थानों में सड़क पर जीवन यापन करने वाले बच्चों व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, तालाब चौराहा आदि स्थानों पर महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के माध्यम से अभियान चलाया गया। जिसमें बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के चिन्हीकरण एवं पुनर्वास हेतु मुख्य हॉट चिन्हित किए गए तथा यात्रियों, दुकानदारों, व वेंडर्स को जागरूक किया गया।

संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे देश की धरोहर और देश के भविष्य है। इसलिए बच्चों की पढ़ाई, खेल, खानपान के प्रति संबंधित अभिभावक/संरक्षक को विशेष ध्यान देना चाहिए। भिक्षावृत्ती किसी भी समाज के लिए व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिशाप है। यात्रियों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए या भीख मांगते हुए देखे तो तुरंत चाइल्डलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 एवं 112 पर सूचित करे। 

अभियान में कमरुद्दीन खा उपनिरीक्षक, अंजलि आरक्षी विशेष किशोर पुलिस इकाई, बंटी कुशवाह आउटरीच वर्कर एवं जीआरपी से सुबोध कुमार, चंद किशोर, प्रमोद कुमार हेड कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

-


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।