PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शराब के विभिन्न संदिग्ध अंडों पर छापामार कार्रवाई की
1165 दिन

 जिला आबकारी अधिकारी   सुबोध कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अलीगढ़ प्रभार  सुदर्शन सिंह के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम तथा अलीगढ़ प्रवर्तन टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट अंतर्गत हतीसा,नंगला सिंघी,नगला दया, खेड़ा बरामनी,अहवरानपुर,रुहेरी तथा थाना सासनी अंतर्गत नगला रत्ना,बरसे, सठिया, शाहपुर,हनुमान चौकी, मडराक आदि क्षेत्रों में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर दबिश / छापेमारी की कार्यवाही की गई। । इसके अतिरिक्त अलीगढ़– आगरा मार्ग पर स्थित होटलों/ढाबों की सघन तलाशी लेते हुए संचालकों/होटल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त दिशा निर्देश दिए गए की अपने होटल परिसर में किसी को भी मदिरापान न करने दें। 
साथ ही अलीगढ़–आगरा मार्ग पर स्थित मडराक टोल प्लाजा पर  वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई।कहीं से किसी प्रकार के मादक पदार्थों की बरामदगी नहीं हुई।
कार्यवाही के दौरान श्री सुदर्शन सिंह सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अलीगढ़ प्रभार, क्षितिज कुमार आ. नि. क्षेत्र-01, ए एल मिश्रा, आ. नि. क्षेत्र 04  मय आबकारी टीम उपस्थित रहे.


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।