PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को 530 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाइम सहित किया गिरफ्तार
1246 दिन
कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को 530 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाइम सहित किया गिरफ्तार

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को 530 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाइम सहित किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के आदेशानुसार तथा एएसपी और सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान कोतवाली सासनी प्रभारी  केशव दत्त शर्मा मय  एसआई राजेश कुमार यादव मय फोर्स के गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि विजयगढ़ रोड गंदे नाले के निकट एक युवक संदिग्ध स्थिति में कुछ सामान लेकर खडा है एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और सूचना के अनुसार बताई जगह पर पहुंचे तो वहां खडा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भी आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आई, जहां उसकी जामा तलाशी में 530 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। पूछताछ में पकडे गये आरोपी ने पुलिस को अपना नाम आशिव पुत्र अल्ला मेहर निवासी मौहल्ला चामड बताया है।