PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने दुराचार के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
1193 दिन
कोतवाली सासनी पुलिस ने दुराचार के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोतवाली सासनी पुलिस ने दुराचार के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धडपकड अभियान के तहत कोतवाली सासनी पुलिस ने बांछित एक दुराचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार को एसएचओ केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दुराचार के मामले में आरोपी रिंकू उर्फ राजेश पुत्र महेशचंद्र निवासी गदाखेडा जरैया मोड पर खडा है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और पुलिस भेजकर मुखबिर के इशारे पर आरोपी को पकडवाकर कोतवाली बुला लिया। जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पोस्को अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ के साथ हैडकांस्टेबिल भीमसैन, कांस्टेबिल हरिकेश आदि मौजूद थे।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।