PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को 30 क्वार्टर देसी शराब सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
1254 दिन

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को 30 क्वार्टर देसी शराब सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध बिक्री हेतु ले जाई जा रही तीस क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह अपने हमराह तथा मयफोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु ले जा रहा है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और मुखबिर के बताई जगह पर पहुचे तो हाथ में थैला लटकाए व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भी आवयक बल प्रयोग कर भाग रहे व्यक्ति को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने तीस क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम जफरूद्दीन पुत्र सुल्तान खां निवासी ग्राम रूहल बताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ के साथ एसआई  राजेश कुमार यादव,कांस्टेबिल अमित चौधरी मौजूद थे।