PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

श्री रामबाग इंटर कॉलेज हाथरस में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
613 दिन
श्री रामबाग इंटर कॉलेज हाथरस में मनाया गया 76 मा गणतंत्र दिवस। इस का अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री कमल प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया श्री कमल प्रकाश वर्मा अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी के साथ मां सरस्वती एवं भारत मां की छवि चित्रों पर फूल माला अर्पित की दीप जलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया इस अवसर पर अनेक बच्चों का द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जिसमें राष्ट्र प्रेम एवं स्वागत के गीत गाये गए स्वागत श्रृंखला में सबसे पहले अध्यक्ष श्री कमल प्रकाश वर्मा को माल्या अर्पण कर एवं दुपट्टा के साथ शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर प्रधानाचार्य द्वारा सम्मान किया गया इसी क्रम में श्री नरेश कुमार वर्मा प्रबंधक जी को भी माला अर्पण कर सोल उड़ाकर सम्मान किया गया कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश कलसे वालों को एवं उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी मार्केट वालों को उप प्रबंधक श्री रमेश चंद कूलवाल को सदस्य श्री ओमप्रकाश बागड़ी श्री गोपाल दास वर्मा श्री कैलाश कूलवाल श्री राजकुमार वर्मा सभी को माला अर्पण एवं दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया इसी के साथ विशिष्ट सदस्य शीतल हर्ष दाऊ बर्मा राजीव वर्मा रवि वर्मा राजीव बागड़ी अन्य अन्य उपस्थित महानुभावों का भी सम्मान किया गया प्रधानाचार्य महोदय ने सरकारी संदेश के साथ अपने विचार रखें अध्यापक लोगों ने भी अपने विचार रखें प्रबंधक श्री नरेश वर्मा ने भी अपने जोरदार विचार रखें अंत में अध्यक्ष श्री कमल प्रकाश वर्मा ने अपने विचार रखते हुए सभी का अभिनंदन एवं आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया मंच का जोरदार संचालन कुशलता पूर्वक श्री योगेश बागड़ी ने किया कार्यक्रम समाप्ति पर सभी को जलपान की व्यवस्था की गई