PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर कल होगा रूट डायवर्जन - यातायात पुलिस हाथरस
558 दिन
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने पर आयोजित होने के अवसर पर रूट डायवर्जन सम्बन्धी यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध मे सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाने हेतु नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर कक्षा 8-12 एवं उच्च शिक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने पर आयोजित होने के अवसर पर दिनांक 23.01.2025 को मनाया जायेगा । जिससे मार्गो पर वाहनों का अधिक आवागमन बना रहेगा । अतः इस कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये दिनाकं 23.01.2025 को प्रात: 07:00 बजे से समाप्ति तक जनपद हाथरस की यातायात व्यवस्था / रूट डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा । जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे तथा कोई अप्रिय घटना घटित न हो । ➡️ जलेसर/चामड गेट चौराहा से आने वाले बडे/मध्यम वाहनः- चामड गेट की तरफ से आने वाले बडे/मध्यम वाहन काशीराम कालोनी (गन्दा नाला) जलेसर रोड से आगे आने हेतु समय के अनुसार पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा । ➡️ आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः- नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से वाई पास होते हुये बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ,कासगंज की ओर जायेगे । ➡️ अलीगढ की तरफ से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः- रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से वाई पास होते हुये बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा,आगरा की ओर जायेगे । ➡️.सिकन्द्राराऊ की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः- कैलौरा चौराहा कोतवाली हाथरस जंक्शन से सासनी वाईपास होते हुये बाया सासनी चौराहा कोतवाली सासनी, वाईपास होते हुये बाया हतीसा पुल,जनपद अलीगढ, मथुरा,आगरा की ओर जायेगे । ➡️.मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः- हतीसा पुल के ऊपर(बाईपास) से होते हुये जनपद आगरा, अलीगढ, सिकन्द्रराराऊ की ओर जायेगे । इसके अतिरिक्त प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया है कि आमजन के आवागमन में असुविधा न हो तथा एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।