PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली* द्वारा बागला अस्पताल में *टीबी (क्षय रोग) से ग्रस्त मरीजों को पोषाहार वितरण किया गया।
537 दिन
*जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली* द्वारा बागला अस्पताल में *टीबी (क्षय रोग) से ग्रस्त मरीजों को पोषाहार वितरण किया गया।* इस अवसर पर डॉ. विजय आनंद ने टीबी के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी और मरीजों को सही उपचार व संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जरूरतमंदों को सहायता एवं जागरूकता प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने मरीजों को पौष्टिक आहार अपनाने और नियमित दवा लेने की सलाह दी। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी वार्ष्णेय ,यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष इंदु शर्मा और गुंजन गर्ग, श्रुति वार्ष्णेय, सविता मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बहनों का विशेष सहयोग रहा। अंत में 10 मरीजों को पोषाहार किट वितरित की गई, जिसमें छाछ, फल, सूखे मेवे, दलिया, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ आदि शामिल थे। यह आयोजन मरीजों के लिए न केवल सहायक रहा, बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।