PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स ने दिव्यांग बच्चो के साथ होली खेलकर रंगोत्सव का आरंभ किया।
803 दिन
रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स द्वारा रंगोउत्सव का आरंभ दिव्यांग बच्चो के साथ वीरेश मेमोरियल एकेडमी पर किया गया।इस अवसर पर क्लब सदस्यो द्वारा सभी बच्चों के साथ फूलो व गुलाल के साथ होली खेली गई।क्लब द्वारा बच्चो को रंग, गुलाल, मिठाई ,पिचकारी वितरित किया गया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रो संजीव अग्रवाल द्वारा वर्ष पर्यन्त सेवा भाव के साथ हाथरस की जनता से जुड़े रहने का आह्वान किया गया।वर्तमान अध्यक्ष रो - अभिषेक कुलश्रेष्ठ द्वारा कहा गया कि आज हमारा क्लब फाल्गुन उत्सव का प्रारम्भ दिव्यांग बच्चो के साथ होली खेल कर कर रहा है हमारे क्लब व संपूर्ण रोटरी का लक्ष्य है कि आओ करे कुछ ऐसा कि रोते को हसाया जाए और अभाव में नए उमंग रूपी फूल खिलाये जाए इसी परिकल्पना के साथ आज बच्चो के साथ मिल कर फूलो की व गुलाल की होली खेल कर हम सब रोटरी साथी अभिभूत है। इस अवसर पर हरीश खंडेलवाल,नितिन माहेश्वरी,गिरीश अग्रवाल ,अनूप जैन,गौरव मोहता ,रजत गोयल, कुशाग्र जोशी,राजकुमार अग्रवाल आदि लोग उपसथित है । कार्यक्रम की सफलता में शिक्षण संस्थान व्यवस्थापक व प्राचार्या कु राधा रानी रावत का पूर्ण सहयोग मिला !

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल