युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र हाथरस की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना के निर्देशन पर जल सरंक्षण के तहत जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सत्यनारायण अध्यक्ष नेहरू युवा मण्डल नगला मौठा द्वारा किया गया।
जल संवाद के तहत राजकिशोर यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि धरती पर जीवन जीने के लिए तीन चीजों का होना बहुत आवश्यक है, जल, हवा और भोजन। किसी एक का न होना हमारे अस्तित्व के लिए, खतरा पैदा कर सकता है। इसमें से जल हमारे लिए अमूल्य है किसी ने कहा है कि जल है तो जीवन है। जल एक प्राकृतिक सम्पत्ति है बिना जल के हमारे अस्तित्व के बारे में कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होनें कहा कि वैसे तो पृथ्वी के 70 प्रतिशत भाग पर पानी है, लेकिन उनमें से केवल 01 प्रतिशत पानी हमारे लिए उपयोगी है। इसलिए जल का सही मात्रा में उपयोग करना बहुत आवश्यक है। जल संरक्षण करना भी एक कला है पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करना और पानी का बचाव करना ही जल संरक्षण है। जल संरक्षण के लिए हम अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे हम जल को स्वच्छ और प्रदूषण विहीन सग्रह कर सकें। हमें हमारे दैनिक कार्य के लिए सुबह से लेकर रात तक पानी की जरूरत रहती है। इनमें से ज्यादातर पानी हम बिना उपयोग किये व्यर्थ करते हैं।
उमा कुमारी गौतम ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एक ऐसा तरीका है जिसके माध्यम से जल को संरक्षित करते हैं ताकि आने वाले समय के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि पानी का उपयोग एक सीमित मात्रा के अन्दर ही करें यदि पानी का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा किया जायेगा तो उसकी वजह से पानी की बहुत ज्यादा कमी हो जायेगी। हमारा देश भारत भी एक ऐसा देश हैं जहॉ पर जल की कमी की समस्या बहुत तेजी के साथ बढ रही है। जिसके कारण लोगों को स्वच्छ जल पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है। यह जरूरी है कि जल को स्टोर करके रखा जाये ताकि भविष्य में उसका इस्तेमाल किया जा सकंे ।
जितेन्द्र कुमार सिंह ने युवाओं को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि जल संरक्षण की आवश्यकता इसलिए जरूरी है कि अगर इसी तेजी के साथ पानी नष्ट किया जाता रहा तो एक दिन पूरी पृथ्वी पर पीने के पानी की बहुत ज्यादा समस्या हो जायेगी। जब पृथ्वी पर पीने योग्य पानी नहीं रहेगा तो ऐसे में सभी प्राणियों का जीवन खतरे में पड सकता है। अगर एक-एक बूॅद भी जल संरक्षण किया जाये तो उससे पीने लाइक पानी आने वाले समय के लिए सुरक्षित करके रखा जा सकता है।
राजू कुमार ने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय की पीढी के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चिित करने के उद्देश्य से जल संरक्षण बहुत जरूरी है। हमारे देश सहित सम्पूर्ण विश्व भर में जल की कमी है। बहुत से नागरिकों को पीने के पानी के लिए भी लम्बी-लम्बी कतारों में खडा होना पडता है तब उन्हें पीने का पानी मिल पाता है। किन्तु इन सबके बावजूद बहुत से लोगों को पानी की बर्बादी करते देखा जा सकता है। समूचे समाज को जल के संरक्षण का महत्व समझते हुए पानी के सही प्रबन्धन करने की प्रेरणा देना जरूरी है।