PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रजकला केंद्र द्वारा पद्म भूषण दादा गोपाल दास नीरज जी की जयंती मनाई गई।
576 दिन
आज साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रजकला केंद्र द्वारा पद्म भूषण दादा गोपाल दास नीरज जी की जयंती कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर पूर्व प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह गहलोत की अध्यक्षता में एवं कोषाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा के संचालन में मनाई गई सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा नीरज जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया कार्यक्रम में दादा गोपाल दास नीरज जी की कविताओं एवं गीतों का ही काव्य पाठ कवियों ने किया उसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ कवि दीपक रफी ने सुनाया "कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे" सचिव बीना गुप्ता एडवोकेट ने कहा "औरों का धन सोना चांदी अपना धन तो प्यार है दिल से जो दिल का होता है वह अपना व्यापार है" कवि प्रदीप पंडित ने सुनाया "शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब उसमें फिर मिलाई जाए थोड़ी सी शराब" वरिष्ठ सदस्य पंडित अविनाश चंद्र पचौरी ने सुनाया "देखती ही ना रहो दर्पण चांद तुम प्यार का यह मुहूर्त निकल जाएगा" वरिष्ठ सदस्य पंडित ऋषि कुमार कौशिक ने सुनाया "अब तो मजहब कोई ऐसा चलाया जाए जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए" अंत में संस्था अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने भी नीरज जी के गीत को गुनगुनाते हुए उन्हें इस प्रकार श्रद्धांजलि दी "लिखे जो खत तुझे जो तेरी याद में हजारों रंग के नजारे बन गए- सवेरा जब हुआ तो फूल बन गए जो रात आई तो सितारे बन गए" इस अवसर पर कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, रामचंद्र, संदीप कश्यप,हाकिम चौधरी,अनुज कुमार, हरेंद्र बघेल आदि मौजूद थे

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।