PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

मां शारदे मीरा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया
323 दिन
मकर से सूर्य देव होते हैं उत्तरायण :ताराचंद्र - दान-पुण्य और सेवा कार्य होता है फलदायी - सनातन के इस पर्व से शुरु होते हैं शुभ कार्य मकर संक्रांति से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं और शुभ कार्यों पर लगा अंकुश हट जाता है। हमारे सनातन में वैसे तो सदैव दान पुण्य का विशेष महत्व है, मगर मगर संक्रांति से ही तिल चावल आदि का दान कल्याणकारी बताया है। यह उद्गार माँ शारदे मीरा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर संरक्षक बोलते हुए ताराचंद्र माहेश्वरी ने व्यक्त किये। मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन का दौर चल पड़ता है। इस अवसर पर दान–पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति की मान्यता है कि इस दिन किया दान का फल बाकी दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है। मकर से ही ऋतु बदला आरेभ हो जाती है और परिवर्तन के साथ शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन हो जाता हैl मां शारदे मीरा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर स्थानीय ओढपुरा पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया I जो प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ और सायं 5:00 बजे तक चला। खिचड़ी वितरण में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती ललिता उपाध्याय, दीपक शर्मा, सचिव शिवांक शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीक्षा उपाध्याय, ट्रस्टी सदस्य ममता उपाध्याय के अतिरिक्त ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता पदू वाले, संगीताचार्य दिनेश कुमार कुशवाहा, तनिषा जैन, देवेंद्र कुमार, विवेकानंद, गोपाल पालीवाल, शैलजा कौशिक, अनूप गुप्ता, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।