PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

हाथरस गेट पुलिस ने घर में चोरी करने वाले किरायेदार चोर को किया गिरफ्तार
1196 दिन

आपको बता दे 24 अप्रेल को जगदीश प्रसाद पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम रूहेरी ने थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वादी द्वारा करीब बीस दिन पहले अपने घर में एक किरायेदार विपिन पुत्र विनय निवासी गुलर रोड अशोक नगर पार्क थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़ को रखा था ।  22.अप्रेल को ज़ब वह अपनी पत्नी के साथ हाथरस गये थे, जब वापस आकर देखा तो घर से आभूषण (पीली/सफेद धातु) किरायेदार विपिन उपरोक्त द्वारा चोरी कर लिये गये है । जिनकी प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मकान मालिक की अनुपस्थिति में घर में घुसकर चोरी करने वाले 01 चोर/किरायेदार को गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
 पुलिस ने पकड़े गए चोर का नाम - विपिन उर्फ विवेक पुत्र विनय निवासी बूलर रोड अशोक नगर पार्क थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ बताया है 
 पुलिस ने चोर की निशानदेही पर  एक जंजीर (पीली धातु) 
2.  एक अंगूठी जनानी (पीली धातु) 
3.  दो बाली कानों की बुन्दकीदार (पीली धातु)
4. एक कौंधनी (सफेद धातु) 
5. एक जोडी पायजेब (सफेद धातु) 
6. एक ओम (सफेद धातु)
7.  चार बीछिया (सफेद धातु) बरामद की है


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।