PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

आला अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया
1185 दिन


   अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण/ओवर रेटिंग के विरुद्ध निकाय चुनाव के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिला अधिकारी हाथरस तथा सक्षम उच्चाधिकारियों के निर्देशन में उप जिला अधिकारी वेद सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ आनंद कुमार एवं क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक कुलदीप चौहान (सिकंदरा राऊ) की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली सिकंदरा राऊ स्तिथ  सिकंदरा राऊ प्रथम व द्वतीय एवं अगसौली चौराहा की देशी, विदेशी व बियर की मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण कर सघन तलाशी ली गयी. अनुज्ञापियों /विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया. कहीं भी अवैध मदिरा अथवा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर लोगों को आबकारी विभाग को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है. साथ ही आबकारी टीम द्वारा सिकंदरा राऊ क्षेत्र के अन्तर्गत सिकंदरा राऊ - कासगंज हाइवे पर रोड चेकिंग की गई. अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।