PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
1136 दिन

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धडपकड अभियान के दैरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह क्षेत्र में लगी धारा 144 तथा आचार संहिता के दौरान शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव बसगोई में एक युवक अवैध देशी तमंचा लेकर घूम रहा है। जो किसी बारदात को अंजाम दे सकता है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और गांव में फोर्स भेज दिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तभी पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने उसकी पेंट की कमर में लगा एक देशी तमंचा 315 बोर तथा जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर उसे जेल भेजा है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम और पता भोला उर्फ शिव शंकर पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव बसगोई थाना सासनी बताए हैं।  आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी केशव दत्त शर्मा, एसआई प्रदीप कुमार, आशू रघुवंशी आदि मौजूद थे।


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल